शनिवार, 30 सितंबर 2017

जिसने जब जब बोला झूठ,
उसका भरम गया है टूट,
रावण मर्दन राम करेगें,
बाकी तो बदनाम करेंगे,
प्रभु राम के गुण तो लाओ,
तब मोदी जी धनुष उठाओ,
झूठ राम ने कभी न बोला,
जनमानस से कभी न खेला,
रघुकुल रीत वचन न जाई,
मोदी तुम उल्टे हो भाई,
प्रभु राम न माफ करेंगे,
लिख लो सत्ता साफ करेंगे,

😂😂😂

©® कॉपीराइट सर्वाधिकार सुरक्षित
मूलरूप में ही शेयर करें
कवि योगेश मणि योगी

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

एक कोसिस तुम करो अब एकता के लिए,
दुश्मनों के घर को तुम अपना बनाना छोड़ दो,

नित्य हमले हो रहे हों देश के उत्थान पर,
प्यार में डूबी सुनो गजलें बनाना छोड़ दो,

तोड़कर कैसे भला खुस रह सकेंगे देश को,
राज अपने दुश्मनों को तो बताना छोड़ दो,

बिक न जाये देश की खुशियां कंही चौबारे पे,
जिद को अपनी छोड़ या की वतन को छोड़ दो,


रह सकें हम सो सकें निस्फिक्र अब तो रात में,
मान जाओ कह रहे अब बम बनाना छोड़ दो,

क्या मिलेगा मार कर तुमको बताओ तो भला,
ईद की खुशियों में तो कुर्बानियों को छोड़ दो,

©®योगी

सोमवार, 28 अगस्त 2017

शीर्षक -नदिया की महिमा समझाऊँ          

                       आओ तुमको गीत सुनाऊँ,
                       नदिया की  महिमा समझाऊँ,
जीवन की यह भाग्य विधाता।
जन्मों का है इससे नाता।।
इसके जल से हरियाली है।
पूरे जग में खुशहाली है।।
कल-कल,छल-छल निर्मल बहता।
इसके जल से जीवन चलता।।
                   कितने गुण मैं तुम्हे बताऊं,
                   नदिया की महिमा समझाऊँ,

अगर नहीं नदिया होतीं तो?
सारे जग में बंजर होता।।
न मैं होता न तुम होते ,
न ये सारा जीवन होता।।
आज मगर हम भूल गए हैं।
अहंकार में डूब गए हैं।।
                    जल की कीमत क्या बतलाऊँ,
                    नदिया की महिमा बतलाऊँ,
आओ मिलकर इन्हें बचाएं।
पर्यावरण का साथ निभाएं।।
जल में कचरा न फैलाएं।
प्रदूषण से इसे बचाएं।।
                    बार-बार मैं यही बताऊँ
                    नदिया की महिमा समझाऊँ,
                    नदिया की महिमा.......

©®योगी योगेश
सर्वाधिकार सुरक्षित

रविवार, 27 अगस्त 2017

राम रहीम के नाम पर मुंह काला करवाया है,
राजनीति का दल्ला बनकर धर्म को गले लगाया है,

चोला चन्दन पहन के  बाबा फन को अपने छुपा गया,
व्यभिचारी बनकर वह अपना संदेशा तो बता गया,

ऐसे धर्म के ठेकेदारों को जनता ईश्वर समझ रही,
उनकी मीठी मीठी बातों के फेरों में उलझ रही,

भक्त बनाकर अपना उल्लू सीधा करना  पेशा है,
धर्म का  ढोंगी अय्याशों को मिला हुआ क्यों ठेका है,

कहते ईश्वर मिल जाएगा हम बाबा ही जरिया हैं
खूब लूटते धन और इज्जत बातें इनकी बढ़िया हैं

ईश्वर को पाने की खतिर आखिर क्यों हो भटक रहे,
खुद के माता पिता तुम्हारी आँखों मे जब खटक रहे,

ईश्वर कंही नहीं मिलता है मन के अंदर ही सब है,
सब धर्मों का वास मनुज है इसके अंदर ही रब है,

इंसानों से प्रेम करो जीवों को जीवन जीने दो,
एक घाट में शेर और बकरी को पानी पीने दो,

जब समरसता लाओगे तब सब ईश्वर हो जाओगे,
नही भटकना दर दर तुमको अपने अंदर पाओगे,




सर्वाधिकार सुरक्षित
©®योगी योगेश मणि
भाजपा के सांसद अपने आप को स्वामी कहने वाले साक्षी महाराज ने कहा कि-"रामरहीम के ऊपर एक औरत ने ही आरोप लगाया है ,जबकि उसके करोड़ो भक्त है इसलिए रामरहीम को गलत नही समझ सकते यह हिन्दू संस्कृति को बदनाम करने की साजिश है"

मेरे आपसे कुछ सवाल हैं-
1.क्या एक महिला का बलात्कार बलात्कार नही माना जा सकता ?
2.क्या संविधान एक व्यक्ति को अधिकार नही देता?
3.क्या एक व्यक्ति की बात जायज़ नही होती?
4.क्या एक व्यक्ति ,व्यक्ति नही माना जाता ?
5.पूरे विश्व मे राम भी तो एक ही हैं?
6.पूरे विश्व मे खुद साक्षी महाराज भी तो एक ही हैं?

मतलब क्या एकलौता सार्थकता और ईमानदारी का पैमाना नही है?
 यदि ऐसा है तो 196 देशों में भारत भी सांस्कृतिक विविधता वाला एक मात्र देश है !
एक को नगण्य समझने की भूल नही की जानी चाहिए।

बलात्कारियों का सपोर्ट करने की जगह आपको नारी की मर्यादा का सम्मान करना चाहिए ।
और एक बात याद रखनी चाहिए समूह ही सब कुछ नही होता।
एक व्यक्ति बहुत मायने रखता है।
#एक देश एक संविधान
#कड़वालिखताहूँ

©योगी योगेश मणि

शुक्रवार, 25 अगस्त 2017

हम कौन से देश की बात करते हैं?
हम कौन से कानून की बात करते हैं?
एक देश एक कानून क्या है? दिखावा

यँहा दो कानून हैं एक VVIP और VIP के लिए और एक आम आदमी के लिए!!!!!

डेरा सच्चा सौदा का राम रहीम कोर्ट द्वारा जब बलात्कार का आरोपी सिद्ध होता है तो उसे हरियाणा की बीजेपी सरकार उसे रात भर AC में रखती है,VIP सुविधाएं दी जाती हैं। कोर्ट के दखल के बाद भी सरकार नाकाम दिखाई देती है,
क्या इतनी ही सुविधाएं किसी आम आरोपी व्यक्ति को दी जातीं?
आपने सोचा है क्यों?
जी हां राम रहीम डेरा सच्चा सौदा का यह संस्थापक  और इसके जैसे कई बाबा राजनीति के लिए मैनजमेंट, फंड,वोट आदि का जुगाड़ करते हैं और बदले में उन्हें दामाद की तरह रखा जाता है?

भारत एक महान देश है ?
यंहा दुराचार होता है तो कैंडल मार्च होती हैं?
दुराचार के आरोपी को बचाने 10 लाख लोग इकट्ठा होते हैं?
एक आतन्की को बचाने लाखों लोग सेना पर पत्थर मारते हैं?
आरोपी बच जाते हैं निर्दोषों को जेल में डाला जाता है?

राम रहीम को सजा होगी कितनी 7- 8 साल , बस????
और जो 30 लोग मरे उनका क्या? उनकी मौत का जिम्मेदार कौन??
100% राम रहीम  या फिर नाकाम सरकार, जिसे सब पता था और धारा 144 के बाद भी 10 लाख लोगों को पंचकूला में इकट्ठा हो जाने देती हैं,यह कह कर की ये रामरहीम के भक्त हैं!!
सच मानिए तो वोट बैंक की राजनीति एक ऐसी गले की हड्डी है जिसे न तो उगला जा सकता है और न ही निगला?
हाँ इस राजनीति का प्रतिफल ये जरूर होगा कि देश आने वाले समयों में आंतरिक कलहों से ही लड़ता रहेगा।


लेख ©®सर्वाधिकार सुरक्षित
www.yogeshmanisinghlodhi.blogspot.in
योगी योगेश मणि

बुधवार, 16 अगस्त 2017

सरकार कहती है ऑक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु नहीं हुई, शायद बच्चों ने जान-बूझकर साँस रोक ली होगी योगी जी, ये बच्चे आपको बदनाम करने के लिये कुछ भी कर सकते हैं। मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि देती मेरी रचना-

किलकारी का गला घोंट के चुप बैठे हो योगी जी,
कँहा गई हैं हमें बताओ मन कि बातें मोदी जी,

उनसे पूँछों कितनी पीड़ा जिनकी तुमने कोख हरी,
फूलों की बगिया सुखी है, रहती थी जो हरी भरी,

ऐसा तुमने दर्द दिया है, माता कैसे माफ करे,
ऐसा कोई मरहम है क्या, जो दामन की पीर हरे,

नोटें सत्ता तुमको प्यारी, हमको प्यारा बचपन है,
पिता बनोगे तब जानोगे, कैसे सीना छप्पन है,

धरातल की बात करो, उड़ना मत हमको सिखलाओ,
जन मानस की दूर समस्या करके सबको दिखलाओ,

रामराज्य आएगा कैसे हाहाकार मची है जी,
नेता अफसर ठेकेदारी लूटा लुटा मची है जी,

सरकारी आफिस में कितने अजगर कुंडली मारे हैं,
खून के आँसू जनता रोये चख के देखो खारे हैं,

नही जरूरत हमको देखो बुलेट ट्रेन मत चलवाओ,
खाली पड़े सिलेंडर उनमें पहले ऑक्सीजन भरवाओ,

सैनिक मरते बच्चे मरते मरते रोज किसान हैं,
प्रश्न पूंछती भारत माता कँहा बिका ईमान है,


©®योगेश मणि योगी
कॉपीराइट सर्वाधिकार सुरक्षित मूल रूप में ही शेयर करें।

ईद मुबारक #Eidmubarak

  झूठों को भी ईद मुबारक, सच्चों को भी ईद मुबारक। धर्म नशे में डूबे हैं जो उन बच्चों को ईद मुबारक।। मुख में राम बगल में छुरी धर्म ध्वजा जो ...